UTTARAKHAND : DGP का एक और बड़ा फैसला, ये बढ़ाएगा जवानों का हौसला

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के निरीक्षक से आरक्षी तक सभी पुलिसकर्मी कमीज के बायें बाजू पर उत्तराखण्ड पुलिस का मोनोग्राम (Logo) धारण कर सकेंगे। पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।

अब तक केवल निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी ही मोनोग्राम लगा सकते थे। DGP अशोक कुमार ने कहा कि क्योंकि यह उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतीक चिन्ह है, इसलिए इसे प्रत्येक पुलिसकर्मी लगा सकता है। इससे पुलिस बल में एकरूपता भी आएगी। इससे आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मियों को उत्साह भी मिलेगा। वर्दी में एक रूपता आने से मनोबल भी बढ़ेगा।

शेयर करें !
posted on : January 2, 2021 9:48 am
error: Content is protected !!