उत्तराखंड : मठाधीशों पर एक्शन शुरू, ओमप्रकाश आउट, अब इनकी बारी

देहरादून: उत्तराखंड शासन से एक बार फिर से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड शासन ने सीएस की कुर्सी पर वरिष्ठ अधिकारी सुखबीर सिंह संधू को बैठाया तो वहीं निर्वतमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश की रवानगी दिल्ली और नैनीताल कर दी है।

सरकार ने ओम प्रकाश को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तराखण्ड का पदभार सौंपी है जिसका मुख्यालय नैनीताल में है। वहीं इसी के साथ ओम प्रकाश को  मुख्य स्थानिक आयुक्त दिल्ली की भी जिम्मेदारी सौंंपी गई है। माना जा रहा है कि जल्द नौकरशाही में बड़ा बदलाव हों सकता है।

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद संभालने के साथ ही नौकरशाही में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू को केंद्र से रिलीव कर दिया गया है।

उनके रिलीव होने से उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। अब मुख्य सचिव पद से आईएएस ओम प्रकाश की छुट्टी तय मानी जा रही है। वहीं ओम प्रकाश की जगह मुख्य सचिव का पद सुखबीर सिंह संधू को दिया जा सकता है।

बता दें कि उत्तराखंड शासन द्वारा चिट्ठी लिख कर आईएएस सुखबीर संधू को रिलीव करने की मांग की थी। जिससे शासन में हलचल बढ़ गयी है।

ऐसे में अब माना जा रहा है कि, केंद्र में NHAI चेयरमेन सुखबीर सिंह संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनने जा रहे हैं। एसएस संधू 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। संधू उत्तराखंड कैडर के आईएएस हैं।

वहीं अब प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने का आदेश किसी भी वक्त होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर केंद्र ने एसएस संधू को उत्तराखंड के लिए रिलीव किया है।

शेयर करें !
posted on : July 5, 2021 4:51 pm
error: Content is protected !!