उत्तराखंड : गायब हुई थी 450 पेटी, 390 बरामद, DGP ने किया ये ऐलान

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार के सख्त एक्शन का असर नजर आने लगा है। कुछ दिनों पहले अल्मोड़ा से बायब 450 पेट अंग्रेजी शरात का पता चार दिन बाद ही लग गया। पुलिस ने शराब चोरी के आरोपियों में से ट्रक चालक को छोड़कर अन्य सभी को गिरफ्तार कर लिया है। श्राब टिहरी से हल्द्वानी लेजाई जा रही थी। लेकिन, अल्मोड़ा पहुंचने के बाद शराब गायब हो गई, जिस शिकायत आबकारी संयुक्त सचिव बीएस चैहान ने डीजीपी अशोक कुमार से की थी।

उसमें ड्राइवर और 450 पेटी शराब मौजूद नहीं होने के सम्बन्ध में डीजीपी अशोक कुमार ने थाना द्वाराहाट में अभियोग पंजीकृत किया गया था, एसओजी और स्थानीय पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले 8 आरोपी को गैरसैंण, चमोली के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से 390 पेटी शराब (कीमत लगभग 20 लाख रूपए) भी बरामद की गई है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने खुलासा करने वाली टीम आयुष अग्रवाल, प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को बधाई दी। साथ ही पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। घटना की तहरीर न लेने व रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट को डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए थे, जिसके बाद उनको निलंबित कर दिया गया था।

गिरफ्तार
1. राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
2. हयात सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
3. जयवीर सिंह, निवासी ग्राम मालसी, गैरसैंण, चमोली।
4. बलवन्त सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
5. गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम सुगड़, आदि बद्री, चमोली।
6. हरीश सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
7. कमल सिंह, निवासी निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली।
8. अनिल पंवार, निवासी ग्राम दिवालीखाल।

फरार
1. विजय जोशी, निवासी शेर विजयपुर, चमोली (ट्रक चालक)।

शेयर करें !
posted on : December 11, 2020 10:06 am
error: Content is protected !!