जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर उपमंडल के केजी सेक्टर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की पहचान उत्तराखंड के अनिल चौहान के रूप में हुई है जो कि 8 गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे।
जानकारी के अनुसार उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। पर मौत की वजह आत्महत्या है या कुछ अन्य इस बात का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
posted on : January 6, 2022 12:51 pm