उत्तराखंड: धामी की टीम में ये बने मंत्री, मंत्रियों को मिला प्रमोशन

देहरादून: उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद आज राजभवन में 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गईं। CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में चार महीने के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने चुनावी साल में युवा चेहरे पर दांव खेला है। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सियासी पंडितों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गिने जा रहे दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षण में पिछड़ गए।

ये हैं धामी के 11 मंत्री
कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय

नाम- पुष्कर सिंह धामी, विधायक खटीमा विधानसभा (70)
पिता का नाम- स्व. शेर सिंह धामी।
माता का नाम- विश्ना देवी।
पत्नी का नाम- गीता धामी।
जन्म स्थान- पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के हड़खोला गांव
जन्म तिथि- 16-09-1975 ।
निवास स्थान- नगरा तराई, खटीमा।
शैक्षिक योग्यता- स्नातकोत्तर, व्यावसायिक- मानव संसाधन प्रबंधन।
राजनीतिक दल का नाम- भारतीय जनता पार्टी।

राजनीतिक सफर

2021- मुख्यमंत्री
2017- दूसरी बार विधायक बने।
2013 -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
2012-  विधायक बने।
2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष।
2005 -भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
2001 तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे
1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली।
अब तक बनाए गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री                                    कार्यकाल 
नित्यानंद स्वामी                    09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी              30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002
एनडी तिवारी                       02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
भुवन चंद्र खंडूरी                   08 मार्च 2007 से 23 जून 2009 (11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 में भी रहे)
रमेश पोखरियाल निंशक        24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
विजय बहुगुणा                     13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत                         1 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016 / 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016 / 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत                 18 मार्च 2017 से 09 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत                10 मार्च 2021(मुख्यमंत्री पद की शपथ ली)

शेयर करें !
posted on : July 4, 2021 5:34 pm
error: Content is protected !!