धर्मपुर में निर्दलीय वीर सिंह पंवार की धूम, खूब हो रही बल्ले की चर्चा

देहरादून: धर्मपुर से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे वीर सिंह पंवार को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वीर सिंह पवार लगातार लोगों के सुख-दुख में उनके साथ रहते हैं। यही कारण है कि वीर सिंह पंवार इन दिनों भाजपा और कांग्रेस पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। उनका चुनाव निशान बल्ला है और जिस तरह से लोगों के बीच में अपनी पैठ बना रहे हैं, उससे विरोधियों की नींद उड़ी हुई।

वीर सिंह पंवार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे। लोगों के बीच में रहकर लगातार काम कर रहे थे। कोरोना काल में भी पंवार ने लोगों की खूब मदद की थी। भाजपा के कई कार्यकर्ता वीर सिंह पंवार के साथ चुनाव मैदान में जुट हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरिराज उनियाल भी उनके साथ प्रचार में जुटे हैं और प्रबंधन का काम भी संभाल रहे हैं।

पंवार कहते हैं कि मैं नेता नहीं बल्कि, एक जनसेवक और आपका बेटा हूं। धर्मपुर विधानसभा में विधायक अपने पुराने घोषणापत्र को ही जनता के बीच में रख रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि, दिनेश अग्रवाल और विनोद चमोली दोनों नेताओं ने अपने कार्यकाल में क्या काम किया, उसका जनता के सामने हिसाब दें।

विनोद चमोली को लेकर लोगों में खासी नाराजगी भी है। कई बार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट से भी लिखी और जमकर विरोध भी जताया।

वीर सिंह पंवार बोले जनता का प्रत्याशी हूं, जनता के कहने पर चुनाव लड़ रहा हूं, जनता ही जिताकर विधानसभा भेजेगी। वीर सिंह पंवार पहाड़ी प्रजा मण्डल के अध्यक्ष हैं। धर्मपुर विधानसभा में लंबे समय से सक्रिय पंवार के साथ बड़ी संख्या में युवा और महिलायें जुड़ी हुई हैं।

उनको पहाड़ी लोगों का जबरदस्त समर्थन है। धर्मपुर विधानसभा में बड़ी संख्या में टिहरी और उत्तरकाशी जिले के साथ ही पहाड़ के दूसरे क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। हालांकि विनोद चमोली भी मूल रूप से पहाड़ से ही आते हैं। लेकिन, उनके खिलाफ लोगों की जो नाराजगी है, उसका लाभ वीर सिंह पंवार को मिल रहा है। लगातार उनके समर्थन में लोग उमड़ रहे हैं।

शेयर करें !
posted on : February 4, 2022 9:25 pm
error: Content is protected !!