उत्तराखंड: हरदा ने कहा- आने वालों का एडवांस स्वागत, आर्य बोले-अपने घर आकर बहुत खुश हूं

देहरादूनः यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वो कांग्रेस के ही शरीर का एक अंग थे, लेकिन किसी कारण से वो हमसे अलग हो गए थे। आज उनकी फिर वापसी से हम और कांग्रेस बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य और हमने मिलकर कांग्रेस की विजय गाथा की बुनियाद रखी थी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने यशपाल आर्य का स्वागत किया और कहा कि आने वाले दिनों में जो और लोग आने वाले हैं, मैं उनको एडवांस में स्वागत करता हूं।

मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन

कांग्रेस में शामिल होने के बाद यशपाल आर्य ने कहा कि यह दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि आज मैं फिर से अपने परिवार में शामिल हो रहा हूं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है। मुझे घर वापस आकर महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा 40 साल का राजनीतिक जीवन है। मेरी शुरूआत कांग्रेस से हुई थी।

दो बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

यूपी में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर उत्तराखंड में विभिन्न पदों पर रहने का मौका मिला। दो बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे कई बड़ी जिम्मेदारियां दी। उन्होंने कहा कि मैं पूरी मेहनत से काम करूंगा। यशपाल आर्य ने कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत होगी, तो देश का लोकतंत्र मजबूत होगा।

पूरी निष्ठा से काम करूंगा

उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है। उन्होंने कहा कि मैं यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उस जिम्मेदारी को निभाऊंगा। दलित और पिछड़े समाज के लिए काम करूंगा। दलितों की आवाज उठाना मेरा धर्म है।

40 साल का राजनीतिक जीवन

उन्होंने कहा कि कई बातें हैं, लेकिन उन पर फिर कभी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं फिर से अपने परिवार में शामिल हो रहा हूं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है। मुझे घर वापस आकर महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा 40 साल का राजनीतिक जीवन है। मेरी शुरूआत कांग्रेस से हुई थी।

चुनौतीपूर्ण समय में यशपाल आर्य की घर वापसी

हरीश रावत ने कहा कि आज एक बार फिर चुनौतीपूर्ण समय में यशपाल आर्य की घर वापसी हो रही है। हमें उम्मीद है कि हम फिर से जीत हासिल करेंगे। हरदा ने कहा कि यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य ने अपने दम पर पहचान बनाई है। कई पदों पर रहे। उनको हम तहेदिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में मेरे कार्यकाल में उनको जाना पड़ा।

परिवार का झगड़ा था

उन्होंने कहा कि वो थोड़ा अलग समय था। परिवार का झगड़ा था। हरीश रावत ने कहा कि यशपाल आर्य ने मेरे साथ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में साथ दिया था। इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों जो और लोग भी आएंग। मैं उनको भी एडवांस में स्वागत करता हैं।

भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। भाजपा को बड़ा झटका लग गया है। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ये दोनों ही नेता 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी

यशपाल आर्य ने बेटे समेत भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली है। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। यशपाल आर्य 2017 में अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। आर्य का दलितों के बीच अच्छा प्रभाव माना जाता है।

तराई क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़

साथ ही तराई क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।2017 में कांग्रेस सरकार को गिराने में यशपाल आर्य की अहम भूमिका रही थी। यशपाल आर्य की वापसी के बाद अब अन्य बागी नेताओं की वापसी की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि कुछ और नेता भी कांग्रेस में वापस आ सकते हैं।

शेयर करें !
posted on : October 11, 2021 1:11 pm
error: Content is protected !!