उत्तराखंड : SSP ने एक साथ कर दिए 531 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर

देहरादून: देहरादून एसएसपी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने एक ही थाने में 3 साल से अधिक ज्यादा समय से डटे पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले सूची मांगी थी, जिसके बाद आज ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं।

SSP डाॅ. योगेंद्र सिंह रावत के आदेश के बाद विभिन्न थानों में 3 साल से अधिक समय से नियुक्त कर्मियों की समयावधि पूर्ण होने के चलते आरक्षी, महिला आरक्षी कुल 531 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें 421 पुरुष और 110 महिला आरक्षी शामिल हैं।

देहरादून के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना प्रभारी अपने अधीनस्त नियुक्त कर्मियों को आदेश का अनुपालन करते हुए तत्काल नवनियुक्ति थानों हेतु रवाना करें। राजधानी में ऐसा पहली हुआ कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर किया गया।

शेयर करें !
posted on : June 16, 2021 3:06 pm
error: Content is protected !!