उत्तराखंड ब्रेकिंग: गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे CM तीरथ सिंह रावत!

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर ब्रेक लग सकता है। हालांकि अब तक यह फाइनल नहीं है कि वो चुनाव कहां से लड़ेंगे, लेकिन अब माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गंगोत्री सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। यह सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद से खाली चल रही है।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाने की पेशकश के बाद से संगठन स्तर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि गंगोत्री विधानसभा सीट मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर विकल्प है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री गंगात्री सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचें। भाजपा संगठन भी किसी विधायक की सीट का खाली नहीं कराना चाहता है।

कार्यकर्ताओं ने उनको पत्र सौंपकर यह इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनको गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के हामी भरने के साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताआ पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।

शेयर करें !
posted on : June 11, 2021 10:49 am
error: Content is protected !!