मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खंडूड़ी को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को खंडूड़ी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से भेंटकर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

शेयर करें !
posted on : October 1, 2021 10:14 pm
error: Content is protected !!