उत्तराखंड : BJP में हलचल, 11 विधायकों के कटेंगे टिकट, जल्द हो सकता है ऐलान!

देहरादून : 2022 के विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। राजनीतिक दल तैययारियों में जुटे हैं। सभी दल विधानसभाओं में अपने-अपने सेनापतियों को उतारने की तैयारी में जुटे हैं। किसको टिकट मिलेगा, किसको नहीं, इन बातों की अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टियां भी दावेदारों को परखने में जुटी हैं। भाजपा हर हाल में सत्ता में वापसी की तैयारियों में जुटी है। दावा भी अबकी बार, 60 पार का किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भाजपा में कई सिटिंग विधायकों के टिकट कट सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो जिन विधायकों का परफॉर्मेंस खराब है, उनके टिकट कटने तय माने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब 10 विधायकों के टिकट कटना बताया तय हैं। विधायकों के टिकट काटे जाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव जीतना पार्टी का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि टिकट काटने को लेकर पार्लियामेंट बोर्ड में मंथन होगा। बगावत रोकने के लिए भी पार्टी ने रणनीति बनाई है। कौशिक ने बताया कि 11 तारीख तक पार्टी के द्वारा बनाए गए पर्यवेक्षक संगठन को दावेदारों के नाम सौंप देंगे। पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से पहले प्रदेश स्तर पर भी संभावित दावेदारों के नाम पर चर्चा होगी।

शेयर करें !
posted on : January 9, 2022 3:57 pm
error: Content is protected !!