बड़ी खबर: राजधानी देहरादून में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

देहरादून: राजधानी देहरादून में बदमाशों ने रात को प्रोपर्टी डीलर राजेंद्र पुंडीर उर्फ राजू बाॅक्सर की गोल मारकर हत्या कर दी। बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली मारने वालों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि बाॅक्सर पर गोली चलाने वाले उसीके परिचित बताए जा रहे हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है।बॉक्सर के खिलाफ भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे है। आपको बताते चले पिछली कॉंग्रेस सरकार में घण्टाघर पर पुलिस कर्मियों पट हमला कर आरोपी फरार हुआ था। उस समय एक स्थानीय विधायक उसके मददगार भी बने हलांकि बाद में बॉक्सर अरेस्ट हो गया था। घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी सरिता डोबाल फोर्स समेत मौके पर पहुंची।

शेयर करें !
posted on : January 28, 2021 5:13 am
error: Content is protected !!