उत्तराखंड : UKSSSC पेपर लीक मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF आयुष अग्रवाल के निर्देशन में UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले की विवेचनायें STF द्वारा सम्पादित की जा रहीं है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF द्वारा सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु STF की टीमों को कड़े निर्देश जारी किये गये, इसके कम में STF के पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड : मेधावी स्टूडेंट्स को अब हर महीने मिलेगी स्कॉलरशिप, ये है योजना

  • UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में STF ने की 44वीं गिरफ्तारी।
  • नकल कराने के मामले में जनपद लखनऊ उप्र से 25,000/- रू.  के पुरूस्कार घोषित ईनामी अपराधी रूपेन्द्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।
  • पेपर होने से पूर्व अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सादिक मूसा को RMS साल्यूशन के कर्मचारी कसान से मिलाया गया एंव कसान से लीक आउट पेपर लेकर सादिक मूसा को दिया गया, जिसके एवज में रूपेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा 105 लाख रू0 की धनराशि प्राप्त की गयी।
  • UKSSSC मामले में विवेचना कर रही STF द्वारा आज पेपर लीक कराने के मामले में पूर्व में गिरप्तार किये जा चुके अभियुक्त सादिक मूसा के साथ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रूपेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र खुशीराम जायसवाल की गिरफ्तारी की गयी है। अभी तक इस मामले में एसटीएफ द्वारा 44 वीं गिरप्तारी की गयी है।
  • STF द्वारा पेपर लीक मामले सभी अभियुक्तों की आगे की कड़ियों की लगातार तलाश जारी रखी हुई हैं, अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल ने RMS साल्यूशन कम्पनी के कर्मचारी से पेपर प्राप्त कर अभियुक्त सादिक मूसा को लीक आउट पेपर दिया गया था, उसी पेपर से अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी है, उनका चिन्हीकरण लगातार किया जा रहा है।
  • उपरोक्त अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल वर्ष 2011 से ही कम्पनी के मालिक राजेश कुमार चौहान से जुड़ा हुआ था, अक्सर कम्पनी में राजेश कुमार से मिलने जाता था, वहीं पर इसकी जान-पहचान सादिक मूसा व कसान से हुई थी।

उत्तराखंड : अब बाइक से अस्पताल पहुंचेंगे मरीज, जल्द चलेगी बाइक एंबुलेंस!

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम / पता

1- रूपेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र खुशीराम जायसवाल निवासी ग्राम लोकन पूरवा त्रिलोकपुर थाना पलिया जनपद खीरी उ०प्र० हाल निवासी सर्जन अपार्टमेंट केशवनगर थाना मडियांव जनपद लखनऊ उ०प्र०

गिरफ्तार करने वाली टीम

1- निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, 2- उनि उमेश कुमार, 3- अउनि हितेश कुमार, 4- हेका केलाश नयाल, 5- हे0का0 अनूप भाटी, 6- कां.  चालक अमित, 7- कां. मोहन असवाल

शेयर करें !
posted on : February 19, 2023 2:38 pm
error: Content is protected !!