बड़ी खबर: गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता, रक्षाबंधन का तोहफा या चुनावी स्टंट?

केंद्र सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर पर₹200 की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद जहां आम लोगों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं, इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। दरअसल, आने वाले कुछ महीनो में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे सवाल यह खड़ा होता है कि क्या सरकार का यह फैसला केवल चुनावी स्टंट है? जबकि, महंगाई की मार लोग लंबे समय से झेल रहे हैं।

पांच राज्‍यों मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान, तेलंगाना, म‍िजोरम के व‍िधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव का माहौल बनने लगेगा। अगर समय के पहले लोकसभा चुनाव नहीं हुए तो 2024 के अप्रैल में चुनाव होना तय है।

केंद्र सरकार ने LPG स‍िलेंडर 200 रुपए सस्‍ता कर द‍िया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग स‍िंंह ठाकुर ने बताया क‍ि देश में 33 करोड़ घरेलू गैस उपभोक्‍ता हैं देश में और इन सबके ल‍िए 200 रुपए प्रत‍ि स‍िलेंडर कीमत कर दी गई है।

उन्‍होंने बताया क‍ि इससे साल 2023-24 में सरकार पर 7680 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। ठाकुर ने यह भी बताया क‍ि 75 लाख मह‍िलाओं को और उज्‍ज्‍वला कनेक्‍शन द‍िया जाएगा। मंत्री ठाकुर ने बताया क‍ि इन्‍हें ब‍िना कोई पैसा ल‍िए गैस स्‍टोव, पाइप और गैस स‍िलेंडर द‍िया जाएगा।

प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना (PMUY) के तहत एक अप्रैल, 2023 तक 9.59 करोड़ एलपीजी कनेक्‍शन द‍िए गए। नौ साल में LPG की घरेलू ब‍िक्री 58 फीसदी बढ़ी है, जबक‍ि घरेलू ग्राहकों की संख्‍या दोगुनी से भी ज्‍यादा (14.52 करोड़ से 31.40 करोड़) हो गई है।

हालांक‍ि, अनुराग ठाकुर ने 29 अगस्‍त को स‍िलेंडर सस्‍ता होने की खबर देते हुए देश में घरेलू गैस उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 33 करोड़ बताई। अगर हर उपभोक्‍ता के यहां दो मतदाता के ह‍िसाब से भी जोड़ा जाए तो सरकार का यह फैसला करीब 75 फीसदी वोटर्स को लुभाने का जर‍िया बन सकता है।

शेयर करें !
posted on : August 29, 2023 8:05 pm
error: Content is protected !!