posted on : सितंबर 18, 2023 5:35 pm
शेयर करें !

2024 लोकसभा चुनाव : NDA और INDIA के बीच होगी टक्कर, ये है फुल फॉर्म

2024 लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने में विपक्ष जुट चुका है। दूसरी ओर NDA को BJP फिर से मजबूत करने में जुटी हुई है। बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 पार्टियों  के नेता शामिल हुए। बैठक में विपक्षी दलों ने गठबंधन को नया नाम भी डे दिया है। अब नए गठबंधन को “#INDIA” के नाम से पुकारा जाएगा।

ये सभी विपक्षी दल “#INDIA” गठबंधन का हिस्सा होंगे। UPA का नाम बदलकर इंडिया कर दिया गया है। UPA का नाम बदलने का प्रस्ताव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेश किया, जिसका सभी ने समर्थन किया।

#INDIA का एक फुल फॉर्म है, जिसे ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस’ नाम दिया गया है। गौरतलब है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए (UPA) की जगह अब विपक्षी दलों के गुट को INDIA कहा जाएगा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आधिकारिक रूप से गुट का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है।

बेंगलुरू में आयोजित हुए इस बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। नेताओं की बात करें तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार से लेकर अरविंद केजरीवाल तक बैठक में मौजूद थे।

विपक्ष के गठबंधन का नाम बदल दिए जाने के बाद राजद ने भाजपा पर तंज कसा है। राजद ने कहा है कि अब भाजपा को इंडिया कहने में भी तकलीफ होगी। विपक्ष दलों की अगली बैठक मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस बैठक के बाद घोषणा की गई कि 11 नेताओं की समन्वय समिति बनाई जाएगी।

error: Content is protected !!