गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर और 10 सवाल…?

उत्तर प्रदेश के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर दमाश VIKAS DUBE एनकाउंटर में मारा गया। उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यूपी STF उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर STF की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। ये वो कहानी है जो पुलिस ने सुनाई। असलियत क्या है ? ये सभी जानते हैं। 

VIKAS DUBE का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विकास को टोल प्लाजा पर देखा गया था। यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश ला रही थी उसे आखिरी बार कानपुर से पहले बड़ा टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था।

सवाल उठा था कि विकास दुबे को उज्जैन से जिस गाड़ी में लाया जा रहा था। उससे वो दूसरी गाडी में कैसे पहुँच गया ? पुलिस की मानें तो झांसी के करीब आकर उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि इसका कारण नहीं पता चल सका है कि ऐसा क्यों किया गया। विकास दुबे को उज्जैन से लाते समय कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया। इसमें मीडिया की गाड़ियां भी थीं। इसके कुछ ही देर बाद खबर आई कि विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया है। टोल प्लाजा से 30 से 32 किमी दूर कानपुर के सचेंडी थाना इलाके में किसान नगर नहर के पास गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें विकास मारा गया। विकास के एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

मीडिया के उठाये सवाल

  • खुद आत्मसमर्पण करने वाला विकास भागा या भगाने के बाद मारा गया?
  • यूपी पुलिस और एसटीएफ गिरफ्तार करने में नाकाम क्यों रही?
  • सीमायें सील होने के बाद पुलिस की नजरों से कैसे बच कर एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्य में प्रवेश करता रहा विकास?
  • मीडिया के माध्यम से क्या उजागर करने वाला था विकास दुबे?
  • मध्यप्रदेश के उज्जैन में ही आत्मसमर्पण क्यों?
  • यूपी पुलिस को कई दिन तक छकाने वाले विकास ने उज्जैन में इतनी आसानी से किस कारण समर्पण किया वो भी
  • खुद चिल्ला-चिल्लाकर कि वो विकास दुबे कानपुर वाला है?
  • विकास के मंदिर के बाहर मिलने के बाद उज्जैन में अधिकारियों की गुप्त मीटिंग क्यों?
  • गिरफ्तार विकास को उज्जैन से कानपुर लाते समय गाड़ियां क्यों बदली गईं?
  • मामूली मामलों में हथकड़ी लगाने वाली पुलिस ने इतने बड़े अपराधी विकास को हथकड़ी क्यों नहीं लगाई?
  • उज्जैन से कानपुर तक पुलिस ने विकास से कोई पूछताछ की या मौन सफर किया?

 

 

 

शेयर करें !
posted on : July 10, 2020 12:38 pm
error: Content is protected !!