उत्तराखंड : जनता बना चुकी परिवर्तन का मन, चौबट्टाखाल में गोदियाल का जोरदार स्वागत

चौबट्टाखाल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल इन दिनों गढ़वाल भ्रमण पर हैं। इसके तहत कोटद्वार से लेकर चौबट्टाखाल तक उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गणेश गोदियाल शहीद विपिन सिंह गुसाईं के घर भी गए।

उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौबट्टाखाल खाल में पहुंचे। जहां गणेश गोदियाल का कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सचिव युवा नेता कविंद्र इष्टवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता प्रदेश में परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल राज्य की जनता को ठगने और छलने का काम किया है। विकास के नाम पर सरकार के तीन-तीन मुख्यमंत्रियों ने केवल घोषणाएं की हैं।

घोषणाओं के नाम पर राज्य की जनता को ठंडा है। भाजपा राज में प्रदेश विकास की रफ्तार में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 में सत्ता में वापसी करेगी और जो भी वादे करेगी, उनको पूरा करके दिखाएंगे। लोग भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुके हैं और मुक्ति पाने के लिए छटपटा रहे हैं।

शेयर करें !
posted on : October 15, 2021 9:50 pm
error: Content is protected !!