उत्तराखंड: ट्रैक्टर पर सवार हुए CM धामी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ऊधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर में ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। राज्य में 18, 19 और 20 अक्टूबर को तीन दिन लगातार हुई बारिश के कारण पहाड़ से मैदान, गढ़वाल से कुमाऊं और पहाड़ से तराई तक में भयंकर आपदा ने तबाही मचाई। आपदा के कारण राज्यभर में 42 से अधिक लोगों की जानें गई हैं। अकेले नैनीताल जिले में करीब 30 लोगों की मौत हो गई।

तराई खासकर ऊधमसिंह नगर जिले में पहाड़ों पर हुई भीषण बारिश के कारण मैदानी इलाकों में जलभराव हो गया। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। घरों में पानी भर गया। जहां भी नजर दौड़ाओ हर तरफ बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। सीएम धामी ने नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को नुकसान का अनुमान लगाकर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें !
posted on : October 20, 2021 1:57 pm
error: Content is protected !!