उत्तराखंड: गजब! कांग्रेसियों ने किया पुल का उद्घाटन, सरकार ने दर्ज कराया मुकदमा!

  • पुल का शुभारंभ करने पर गणेश गोदियाल सहित 18 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • जनसंपर्क अभियान के दौरान नयार नदी पर मूसागली में मोटर पुल का शुभारंभ किया था।

 

पौड़ी : पुल का उद्घाटन क्या किया। सरकार ने मुकदमा दर्ज करवा दिया। उत्तराखंड में सत्ता की हनक में सत्ताधीश कानून को भी अपने हिसाब से हांक रहे हैं। सरकार और सरकार के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के लिए किसी तरह का कानून शायद बना ही नहीं है। कांग्रेस के नोताओं और आम लोगों पर लगातार मुकदमे लादे जा रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर केवल इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया कि उन्होंने पुल का शुभारंभ किया था। इसके लिए कार्यक्रम के आयोजन भी किया गया था।

एक्सक्लूसिव : रवांई घाटी के लिए खास होगा उत्तराखंड BJP कार्यालय, दून में बनेगा कोटी-बनाल का प्रसिद्ध चौकट

कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में नियम और कायदों का उल्लंघन केवल और केवल कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। भाजपा के कार्यक्रमों में कोविड-19 के नियमों का कोई पालन नहीं किया जा रहा है, लेकिन उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। कुछ दिन पहले हरीश रावत के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। सवाल यह है कि राज्य में अधिकारी और कानून सरकार के हिसाब से चल रहा है या फिर अधिकारी अपने नंबर बढ़ाने के लिए कानून का दुरुपयोग करने में आमादा हैं ?

मनीष खंडूड़ी ने किया गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण, बोले : धरातल पर डबल इंजन जीरो

आरोप है कि प्रशासन की बिना अनुमति के पाबौ ब्लाक के मूसागली मोटर पुल का शुभारंभ करने पर श्रीनगर के पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित 18 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 100 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने सभी के खिलाफ महामारी और आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तराखंड के सबसे बड़े भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक, यहां देखें लिस्ट

पाबौ ब्लाक में कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के दौरान नयार नदी पर मूसागली में मोटर पुल का शुभारंभ किया था। इस दौरान पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ब्लाक प्रमुख पाबौ डाॅ. रजनी रावत के हाथों पुल का शुभारंभ करवाया था। इसमें कार्यक्रम में कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम की वीडियो से अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर सुबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच खांडयूसैंण चैकी प्रभारी अनित कुमार को दी गई है।

उत्तराखंड : मरीज की जान बचे, इसलिए डाॅक्टरों ने दावं पर लगा दी अपनी जिंदगी

कांग्रेसियों के पुल का शुभारंभ करने पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस और उसके कार्यों को फर्जी बताया था। इसके बाद मामले में सियासत तेज हो गई। मामने को लेकर गणेश गोदियाल ने कहा कि मूसागली पुल शुभारंभ को लेकर मुकदमा दर्ज किया जाना राजनीतिक बदला लेने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। क्या उन्होंने इसके लिए अनुमति ली। मामले में सबका जवाब न्यायालय में दिया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : October 22, 2020 8:04 am
error: Content is protected !!