उत्तराखंड: अभिनेता मनोज बाजपेयी को भायी ये वादियां, अब यहां बनाएंगे घर

अल्मोड़ा: अपनी अदाकारी और कलाकारी के लिए जाने, जाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी को उत्तराखंड की वादियां इस कदर भा गई हैं कि उन्होंने उत्तराखंड में ही बसने का फैसला ले लिया है। मनोज वाजपेयी पिछले दिलों अल्मोड़ा में अपनी वेब सिरीज और फिल्म के लिए लोकेशन देखकने पहुंचे थे। उस दौरान में उन्होंने पूरा अल्मोड़ा बाजार घूमा। कुमाऊंनी गहने और संस्कृति से जुड़ी दूसरी चीजों की बाजार से जानकारी जुटाईं। उसके बाद वो पिछले दिनों शूटिंग के लिए भी अल्मोड़ा आए थे।

मानेज बाजपेयी अब भी मुक्तेश्वर में शूटिंग में व्यस्त हैं। उनको यहां रहने शूटिंग के दौरान अल्मोड़ा की वादियां इस कदर पसंद आग गई कि उन्होंने यहीं बसने और रहने का मन बना लिया। फिल्म अभिनेता मनोज अब कुमाऊं में अपना आशियाना बनाएंगे। इसके लिए अल्मोड़ा में उन्होंने जमीन ली है। अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म अभिनेता ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के कपकोट में भूमि खरीदने के लिए सभी औपचारिकता पूरी कर ली हैं।

माना जा रहा है कि मानेज बाजपेयी जल्द ही यहां घर का काम शुरू कराने जा रहे हैं। काम पूरा होते ही वो मुंबई से परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि उनका काम मुंबई में जारी रहेगा, लेकिन परिवार के साथ यहां आते रहेंगे। मनोज वाजपेयी शानदार एक्टर हैं। साथ ही अच्छी इंसान भी हैं। वो अक्सर अपने फैन और अन्य लोगों से सादगी से मिलते हैं।

शेयर करें !
posted on : June 26, 2021 11:42 am
error: Content is protected !!