उत्तराखंड :CM धामी की टीम में 7 नए चेहरे, ये बने मुख्य PRO, इनको बनाया सलाहकार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 महानुभावों को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक-वित्त की अनुमति और मुख्यमंत्री के अनुमोदन भी इन नियुक्तियों में लिए गए हैं।

28 फरवरी 2022 तक के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। CM के निर्देश पर या फिर उनके कार्यकाल से पहले भी उनको हटाया जा सकता है. इस संबंध में प्रभारी सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिए है।

• पूरन चंद नैलवाल को चीफ पीआरओ बनाया गया है।

• उत्तरकाशी के किशोर चंद्र भट्ट को पीआरओ बनाया गया है।

• उधमसिंह नगर के रविन्द्र सिंह को कॉर्डिनेटर (सामाजिक न्याय) बनाया गया है।

• चमोली के दलबीर सिंह को कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

• उधमसिंह नगर के राजू सिंह को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

• उधमसिंह नगर के आनंद मोहन रतूड़ी को कॉर्डिनेटर (स्वास्थ्य) बनाया गया है।

वहीं पीयूष अग्रवाल को सलाहकार, मुख्यमंत्री बनाया गया।

शेयर करें !
posted on : September 8, 2021 6:30 am
error: Content is protected !!