उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस को लगने जा रहा है तगड़ा झटका, AAP में भी लगी सेंध

देहरादून: भाजपा, कांग्रेस को एक के बाद एक झटका दे रही है। पहले पुरोला विधायक राजकुमार को शामिल कराया और अब कांग्रेस के तीन-चार और नेताओं को शामिल करने की खबर सामने आ रही है।

सभी नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौमत की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे। इतना ही नहीं भाजपा आप आदमी पार्टी को भी बड़ा झटका देने जा रही है।

जानकारी के अनुसार आप के भी कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस तरह भाजपा लगातार 2022 की चुनावी तैयारियों को लेकर विपक्ष पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

शेयर करें !
posted on : September 28, 2021 1:29 pm
error: Content is protected !!