आशीष बने कोटद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, इनको मिली ये जिम्मेदारी

कोटद्वार: कोटद्वार प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में मुख्य चुनाव अधिकारी सुधींद्र नेगी, सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र असवाल और पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद जिला सूचना अधिकारी बद्रीश नेगी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए गए।

चुनाव में आशीष बलोधी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और राजेश सेमवाल को सचिव चुना गया। अन्य पदों में उपाध्यक्ष पद पर दीपक सुयाल, सहसचिव पद पर रोहित लखेड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर विमल ध्यानी को चुना गया। आशीष ने कहा कि वो पत्रकार हितों के लिए काम करेंगे। उनका लक्ष्य पत्रकारों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान है।

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रमोहन शुक्ला, राजेन्द्र शिवाली, विवेक बनियाल, दिनेश पाल गुंसाई, नरेन्द्र सिंह नेगी, पंकज पसबोला, जगमोहन रावत, नरेश थपलियाल, रणवीर चौहान, चन्द्रेश लखेडा, विभु ग्रोवर, शराफत अली, नरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद दुदपुड़ी, कमल बिष्ट को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

कार्यकारिणी गठन के बाद समस्त पत्रकारों ने चुने हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।इस मौके पर कोटद्वार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, राजगौरव नौटियाल, सुभाष नौटियाल, अजय खंतवाल सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

शेयर करें !
posted on : September 26, 2021 5:19 pm
error: Content is protected !!