उत्तराखंड: कंपनी वालों ने कब्जा ली जमीन, युवकों ने खुद को लगा ली आग, इनकी कौन सुनेगा CM साहब?

चामोली: चमोली जिले में जिल विद्युत परियोजनाओं को निर्माण चल रहा है। टीएचडीसी और एससीसी कंपनी ने ग्रामीणों से उनकी जमीन के बदले कई समझौते किए थे। लेकिन, कंपनी ने समझौतों पर अमल करने के बजाय सीधे निर्माण कार्य शुरू कर दिया। लगातार समझौतों को मानने की कंपनी से गुहार लगाई। लेकिन, कंपनी ने उनकी बात नहीं मानी। हाट गांव के ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रशासन भी उनकी बात नहीं मान रहा है। इससे लोगों के निराशा के साथ ही आक्रोश है।

इससे नाराजा नवयुवक संघ अध्यक्ष सहित पांच लोगों ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जेष्ठ प्रमुख के अनुसार लंबे समय से टीएचडीसी एचसीसी विद्युत परियोजना निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार वार्ता की। प्रशासन के सामने भी कंपनी द्वारा की जा रही वादाखिलाफी की शिकायत की थी। लेकिन, लगातार ग्रामीणों की अनदेखी की जा रही है।

ग्राम प्रधान राजेंद्र अटवाल ने कहा कि विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहे हैं। अपनी काश्तकारी की भूमि को परियोजना के लिए समझौते के अनुसार दी थी। लेकिन, विद्युत परियोजना लगातार निर्माण कर रही है। जिन समझोतों पर कंपनी प्रबंधन से अनुबंध हुआ था। उन समझौतों को मानने से अब कंपनी इंकार कर रही है।

इसके चलते आक्रोशित ग्रामीण अब आत्मदाह करने जैसी स्थिति में पहुंच गए हैं। जब शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की तरफ से ग्रामीणों के साथ संवेदनहीन व्यवहार किया जा रहा है। उनके साथ जो समझौते कंपनी निर्माण के समय हुए थे। अब उन सब को दरकिनार किया जा रहा है। इसी कारण आज ग्रामीणों में से 5 लोगों ने आत्मदाह जैसे कदम उठाए।

शेयर करें !
posted on : August 21, 2021 11:55 am
error: Content is protected !!