BREAKING: DM और CDO कोरोना पाज़िटिव, इनके लिए जाएंगे सैंपल

बागेश्वर: बागेश्वर जिले से बड़ी खबर आई है। यहां डीएम विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत दोनों कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद दोनों अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है। प्रभारी सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने दोनों अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की पुष्टि की है। राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

आम लोगों के साथ ही अब बड़े अधिकारी तक इस कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। जिलाधिकारी विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत ट्रू नेट टेस्ट में कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सोमवार को ही जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय में जिले भर के प्रमुख अधिकारियों की महत्त्वपूर्ण बैठक भी ली थी।

स्वास्थ्य विभाग इन सब अधिकारियों को ढूंढकर सबका कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी में है। जिले के मुखिया समेत दो आला अफसरों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है।

अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोनों ही अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची खंगाल रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से भी सभी कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।

शेयर करें !
posted on : December 8, 2020 11:22 am
error: Content is protected !!