देवप्रयाग : बदरीनाथ हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 17 किलोमीटर दूर सौड़पानी में हुआ है।
जानकारी के अनुसार यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य शुरू किया।
posted on : January 31, 2021 12:22 pm