उत्तराखंड: क्या PM मोदी की रैली में BJP में वापसी करंगे राजकुमार ठुकराल!

रुद्रपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी घट सकता है। माना जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी है। उसके मंचन का मंच पीएम मोदी की रैली बनेगी। इसके सबसे बड़े किरदार BJP से भगावत करने वाले राजकुमार ठुकराल होंगे, जो निर्दलीय मैदान में हैं। अब देखना होगा कि स्क्रिप्ट के आधार पर सबकुछ सही से हो पाता है या फिर ठुकराल कोई नया गुल खिलाएंगे।

सूत्रों की मानें तो राजकुमार ठुकराल BJP में जाने को तैयार हैं। बगावत करने के बाद से ही लगातार यही कह रहे हैं कि वो फिलहाल किराए के मकान में हैं और वापस अपने घर यानी भाजपा में लौटेंगे। ठुकराल ने यह बयान भी दिया था कि BJP उनकी राजनीतिक मां है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि ठुकराल आज फिर से भाजपा ज्वाइन कर लें।

BJP के बड़े नेता लगातार ठुकराल के संपर्क में थे और उनको फिर से वापस भाजपा में लाने की तैयारी में थे। ठुकराल भी संभवतः सही मौके की तलाश में थे और PM नरेंद्र मोदी रैली से सही मौका उनको भाजपा में वापसी का शायद ही मिलेगा। ऐसे में तय माना जा रहा है कि ठुकराल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

राजकुमार ठुकराल का ऊधमसिंह नगर सीट पर बड़ा प्रभाव है। उन्होंने टिकट कटने के बाद पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था। इतना ही नहीं, उनके ऑडियो भी वायरल हुए थे। यही सब कारण उनके टिकट कटने की वजह बने और वो निर्दलीय मैदान में उतर गए। अगर ऐसा होता है कि भाजपा को इस सीट पर काफी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल कांग्रेस को इस सीट पर जीत की उम्मीद थी।

शेयर करें !
posted on : February 12, 2022 12:31 pm
error: Content is protected !!