उत्तराखंड: उड़ान भरने के बाद CM के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, लौटा वापस

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा की जन आशीर्वाद रैली में हिस्सा लेने अपने हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आग गई। बताया जा रहा है कि इसके चलते उनके हेलीकॉप्टर को वापस देहरादून लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि उसके बाद मुख्यमंत्री धामी दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए।

ई-टीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी। कुछ ही दूरी जाने के बाद पता कि उनके हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई है।

जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस लैंड करना पड़ा। सीएम धामी को दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा रवाना हुए। मुख्यमंत्री के वापस लौटने की खबर की डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने पुष्टि की है। हालांकि अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि हेलीकॉप्टर में क्या खराबी आई थी।

शेयर करें !
posted on : September 6, 2021 1:47 pm
error: Content is protected !!