उत्तराखंड : PM के फ़ोन के बाद आज मंत्रियों से बात करेंगे CM, लॉकडाउन होगा या नहीं ?

उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है। जिन राज्यों ने लॉकडाउन जैसा कड़ कदम उठाया है, उन राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट भी आने लगी है। राज्य में भी हालत बेकाबू नजर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार के मंत्री खुद ही लॉकडाउन की पैरवी कर रहे हैं। इसी मलसे पर चर्चा के लिए आज CM तीरथ सिंह रावत मंत्रियों से चर्चा करेंगे। बैठक में 15 दिन के लॉकडाउन का फैसला भी लिया जा सकता है। केंद्र सरकार की भी यही सलाह है कि जिन जिलों में संक्रमण की रफ़्तार 10 फीसद है, वहां लॉकडाउन किया जा सकता है। लेकिन, फैसला राज्य को ही लेना होगा। राज्य में कोरोना की  स्थिति को लेकर कल ही PM मोदी ने भी CM तीरथ सिंह रावत से बात की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

देहरादून: कोरोना के 24 घंटे में रिकाॅर्ड 7000 से अधिक मामले सामने आए थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार पांच हजार से 6000 तक मामले आ रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सीएम तीरथ सिंह रावत की आज मंत्रियों के साथ अहम बैठक होने वाली है। इसमें लाॅकडाउन पर भी विचार किया जा सकता है।

प्रदेश सरकार आज लॉकडाउन पर फैसला ले सकती है। मंत्री भी इसकी हिमायत भी कर रहे हैं। इन मंत्रियों की ओर से मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। केंद्र सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन की पैरवी तो नहीं की, लेकिन राज्यों से कहा है कि वे 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं।

प्रदेश में अधिकतर जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक ही है। कोविड कर्फ्यू के बाद भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार अब सख्त फैसला करने को विवश हो सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए फैसला किया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : May 5, 2021 10:12 am
error: Content is protected !!