उत्तराखंड: चंबा भूस्खलन अपडेट: चार साल के बच्चे समेत तीन शव बरामद

नई टिहरी: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा में आज भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां अब भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। इस दौरान कार के अंदर फंसे दो महिला और एक बच्चे का शव मलबे से बरामद किया गया है।

शवों की पहचान ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी (30) पत्नी सुमन खंडूरी, एक बच्चा (4) पुत्र सुमन खंडूरी व सरस्वती देवी (35) बहन सुमन के रूप में हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

लगातार भूस्खलन के चलते कई जगहों पर रास्ते बंद हैं। लगातार बोल्डर गिरने से सड़कें बंद होने से आवाजही ठप हो रही है। करीब तीन सौ सड़कें अब भी बंद हैं, जिनको खोलने का प्रयास जारी है।

शेयर करें !
posted on : August 21, 2023 5:42 pm
error: Content is protected !!