उत्तराखंड ब्रेकिंग: विधायक का इलाज के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

उत्तराखंड की राजनीति के लिए बुरी खबर है। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बीएसपी विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।

वहां दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे।

इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

 

शेयर करें !
posted on : October 30, 2023 11:15 am
error: Content is protected !!