उत्तराखंड : STF की बड़ी कार्रवाई, लैपर्ड की खाल और दांतों के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखण्ड STF द्वारा एसएसपी एसटीएफ के मार्गदर्शन में लगातार वन्य जीव तस्करों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते सीओ STF डॉ. पूर्णिमा गर्ग के दिशा निर्देशन में निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व कोतवाली भवाली की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

वन्य जीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिलने पर टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से इस पर कार्य करने के उपरान्त आज 4 सितम्बर 2021 को दो वन्य जीव तस्करों अनिल कुमार जोशी व विनोद कुमार आर्या को मुखबिर की सूचना पर भवाली थाना क्षेत्रार्न्तगत सेनोटोरियम के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों के कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 3 लेपर्ड दाँत बरामद किये गये। बरामद खाल की लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है। क्योंकि लेपर्ड शेड्यूल 1 सूची का जानवर है।

अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना भवाली में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल भवाली वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ों से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है।

अभियुक्तगण इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करते है इस सम्बन्ध में अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ जारी है। उक्त मामले में आरक्षी प्रमोद रौतेला व आरक्षी मनमोहन सिंह की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ के जंगलों में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार करने की काफी समय से जानकारी मिल रही थी। जिस पर सीओ एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में आज टीम द्वारा एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 3 दांत टीम द्वारा बरामद किए गए है तथा दो शातिर वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां एसटीएफ के हाथ लगी है। जिन पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

इससे पूर्व इस वर्ष 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 फरवरी 2021 को खटीमा क्षेत्र में एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल तथा 1 मार्च 2021 को बेरीनाग क्षेत्र में 6 लैपर्ड (गुलदार) की खाल व नाखून बरामद किये गये है।

गिरफ्तार

अनिल कुमार जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी, निवासी ग्राम श्याम खेत, थाना भवाली, जिला नैनीताल, उम्र 40 वर्ष। विनोद कुमार आर्या पुत्र चनीराम, निवासी कालीपुर, गौलापार, हल्द्वानी, जिला नैनीताल। उम्र 31 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः

1 लैपर्ड की खाल 3 दाँत एक वाहन आल्टो कार संख्या- युके04 एन 7620। गिरफ्तारी टीम STF, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम उप निरीक्षक केजी मठपाल उप निरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी हे.का. (प्रो.) प्रकाश चन्द्र भगत का. प्रमोद रौतेला का. मनमोहन सिंह का. महेन्द्र गिरी का. किशोर कुमार का. रियाज अख्तर का. गुरवन्त सिंह का. नवीन कुमार गिरफ्तारी टीम थाना भवाली टीम एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा कॉन्स्टेबल अजय कुमार

शेयर करें !
posted on : September 4, 2021 9:43 pm
error: Content is protected !!