उत्तराखंड : खत्म होगा पुलिस भर्ती का इंतजार, 1521 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस पुलिस में लंबे समय से भर्ती होने का सपना से जुड़े युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस मुख्यालय ने 1521 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है। कुल मिलाकर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षीयों के सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, व पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन पुरुष के 291 पदों को भेजा है।

साथ ही महिलाओं के 133 पद अनुमन्य करते हुये कुल 445 पद, इस प्रकार कुल 1521 रिक्त पदों की भर्ती किये जाने के सम्बन्ध में अधियाचन अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग उत्तराखण्ड को प्रेषित किया गया है।

शेयर करें !
posted on : September 27, 2021 10:05 pm
error: Content is protected !!