उत्तराखंड: कर्मचारियों को बड़ी सौगात, विधानसभा अध्यक्ष ने जब्त कर लिया विधायक का मोबाइल

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।

महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। बढ़ोत्तरी के बाद महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से राज्य के 1 लाख 60 लाख कर्मचारी और 1 लाख 50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का लाभ सितंबर माह से मिलना शुरू हो जाएगा।

सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद खुशी जाहिर की है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि कर्मचारी करीब डेढ़ साल से मांग कर रहे थे। उन्होंने मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सदन की कार्यवाही के दौरान विस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक संजय गुप्ता का मोबाइल जब्त कर लिया। संजय गुप्ता सदन में फोन पर बात कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य विधायकों और मंत्रियों को भी फोन के प्रयोग को लेकर कड़ी चेतावनी देने के साथ ही संसदीय परंपराओं का पालन करने की नसीहत भी दी।

शेयर करें !
posted on : August 25, 2021 3:17 pm
error: Content is protected !!