उत्तराखंड : क्या सच में टिकट बेच रही BJP, ठुकराल ने लगाया 5 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप!

रुद्रपुर: BJP के फायर ब्रांड विधायक ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कल वो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। ठुकराल ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। इससे पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले टिहरी विधायक ने भी भाजपा पर 10 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था टिकट के लिए सौदेबाजी हुई है, जिसका जवाब जनता की अदालत में मिलेगा।

ठुकराल ने जो आरोप लगाए हैं, उससे कांग्रेस को भी बड़ा मुद्दा मिलने जा रहा है। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि BJP उनकी राजनीतिक जननी है, लेकिन आज जिस तहर से उनकी पार्टी ने पैसों के लिए टिकट बेचा है, उससे उनको बहुत कष्ट हुआ है।

उन्होंने कहा कि टिकट किसी को दिया नहीं गया, बल्कि बेचा गया है। आरोप लगाया कि टिकट पांच करोड़ में बेचा गया है। उनके खिलाफ प्रपंच किया गया है। साथ ही कहा कि आज तक उन्होंने किसी से एक पैसा नहीं लिया। लेकिन, आज पूंजपति लोग पांच-पांच करोड़ में टिकट खरीद रहे हैं।

ठुकराल ने कहा कि एक फरवरी से उनकी सभाएं शुरू होंगी और वो अपनी सभाओं में इस बात का खुलासा करेंगे कि टिकट बेच गया और सौदेबाजी किसने कराई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनको यह तक पता है कि पैसा किसके माध्यम से दिया गया।

शेयर करें !
posted on : January 27, 2022 4:41 pm
error: Content is protected !!