उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत, देहरादून और टिहरी में बही सड़क, 659 सड़कें बंद

देहरादून: उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी देहरादून से पहाड़ तक नदियां उफान पर हैं। कई जगहों पर सड़कें बह गई हैं। राजधानी देहरादून में मालदेवता-सहस्त्रधारा लिंक रोड़ कई मीटर बह गया है। टिहरी में गंगोत्री हाईवे फकोट के पास ध्वस्त हो गया। लगातार बारिश के कारण इन मार्गों को खोलना फिलहाल मुश्किल है। राज्यभर में 659 सड़कें बंद हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आ रही है। पहाड़ से मैदान तक बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। लोग परेशान हैं। पिछले 48 घंटो से हो रही बारीश दून में भी तबाही मचा रही है। भारी बारिश के कारण मालदेवता-सहसर्त्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक नदी में समा गया।

यह घटना खेरी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन भी बह गए हैं। भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया है। कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्यभर में कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण मार्गों को खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 659 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में दो, देहरादून में दो, चमोली में 7, पौड़ी में 18, टिहरी में 10, बागेश्वर में 3, नैनीताल में 3, चंपावत में 3 एवं पिथौरागढ़ में 17 मार्ग बंद हैं।

शेयर करें !
posted on : August 27, 2021 11:19 am
error: Content is protected !!