उत्तराखंड ब्रेकिंग: BJP को बड़ा झटका, यशपाल आर्य बेटे समेत कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। जो खबरें सामने आ रही हैं, उसके अनुसार भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। खबरों के अनुसा कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की घर वापसी होने वाली है। ये दोनों ही नेता 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशपाल आर्य बेटे समेत BJP छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। हालांकि अब तक दोनों ही नेताओं के नाम साफ नहीं हुए हैं, लेकिन इस तरह की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं कि आज ही दो बड़े चेहरे भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। दोनों नेताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल सदस्यता दिलाएंगे।

शेयर करें !
posted on : October 11, 2021 10:39 am
error: Content is protected !!