देहरादून : अनलाॅक-1 में सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के बाद प्रदेश में दुकानें खोलने का समय बदल दिया है। राज्य में अब तक सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खोली जा रही थी। इस समय को बढ़ाकर अब आठ बजे कर दिया गया है। इससे प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि माॅर्निंग वाॅक पर जाने से भी अब लोगों को नहीं रोका जाएगा। माॅर्निंग वाॅक को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी। अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि माॅर्निंग वाॅक पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
posted on : June 27, 2020 10:09 am