उत्तराखंड ब्रेकिंग: दिनेश मानसेरा की मीडिया सलाहकार पद पर नियुक्ति निरस्त, आदेश जारी

देहरादून: दिनेश मानसेरा को सीएम तीरथ सिंह रावत का मीडिया सलाहकार नियुक्त किए जाने के बाद से जो विरोध के स्वर उठे थे। उस पर अब मुहर लग गई है। माना जा रहा था कि उनकी नियुक्ति को निरस्त कर दिया जाएगा। भाजपा संगठन में हुए विरोध के बाद उनको हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है। दिनेश मानसेना अपने पद पर चार्ज भी नहीं ले सकते थे। उससे पहले ही उनको हटाने का आदेश जारी हो गया।

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनाए जाने के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था। उनकी सोशल मीडिया में पूर्व में गई पोस्टें तेजी से वायरल हो रही थीं। सोशल मीडिया में उनको वामपंथी बताते विरोध भी किया जा रहा था। सोशल मीडिया में इस तरह के सवाल भी उठाए जा रहे थे कि वो संघी हैं या फिर वामपंथी।

मीडिया रिपोर्टें अब सामने आने लगी हैं। इन खबरों की मानें तो दिनेश मानसेरा की नियुक्ति का आदेश निरस्त होना तय माना जा रहा है। उनको लेकर पार्टी संगठन और सरकार के भीतर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लगातार उनको विरोध किया जा रहा है। पार्टी के कई नेता खुलेतौर पर सोशल मीडिया में मानसेरा की नियुक्ति को विरोध कर रहे थे।

दिनेश मानसेरा का एनडीटीवी इंडिया जुड़ा होना भी उनके लिए खतरा बना। इसको लेकर भी सोशल मीडिया में कई तरह की पोस्टें वायरल हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही सरकार से सवाल कर रहे हैं कि आखिर किसी वामपंथी को सरकार कैसे अपना सलाहकार बना सकती है।

शेयर करें !
posted on : May 19, 2021 2:01 pm
error: Content is protected !!