बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत AIIMS रेफर, कल रात दून में कराया गया था भर्ती

देहरादून: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया गया है। उनको कल रात को कोरोना संक्रमण के कारण दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उनकोAIIMS दिल्ली रेफर करने का निर्णय निया गया। CM त्रिवेंद्र सिंह रावत DOON मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सीएम के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।बता दें कि बीती 18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पॉजिटिव आने के बाद से सीएम होम आइसोलेशन में थे। सीएम विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी वह वर्चुअल शामिल हुए थे। जानकारी मिली है कि शनिवार से सीएम को हल्का बुखार था।आज दून अस्पताल में उनकी खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया था। CM  के फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया है जिसके बाद उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सीएम के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।बता दें कि सीएम के अलावा उनकी पत्नी सुनीता रावत व बेटी कृति रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सीएम के मीडिया कोऑरडिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया कि उन दोनों का स्वास्थ एकदम ठीक है और वह होम आइसोलेशन में हैं।सीएम को भी एहतियातन भर्ती किया गया है।

शेयर करें !
posted on : December 28, 2020 5:03 am
error: Content is protected !!