Big Breaking : उत्तरकाशी के मोरी में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

देहरादून : उत्तरकाशी की मोरी तहसील क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। वाहन चालक सुरक्षित है बताया जा रहा है। सभी लोग जखोल गांव केे निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के आज सुबह करीब 4:00 बजे वाहन जखोल से पुरोला आ रहा था। पांवतत्ला गांव से एक किलोमीटर पीछे गुंयाघाटी के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में पांच लोग सवार थे। इनमें दो की मौत हो गई। दो घायलों को 108 एंबुलेंस के
माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि चालक सुरक्षित है। वह पहले ही वाहन से कूद गया था।

मृतकों के नाम-
1- मनोज रावत पुत्र सुरवीर रावत, उम्र लगभग 28 वर्ष, ग्राम
जखोल, मोरी।
2- अर्जुन रावत पुत्र लाखीराम, उम्र लगभग 22 वर्ष, ग्राम
जखोल, मोरी।
गंभीर घायल के नाम-
1- जयवीरी देवी पत्नी रमेशलाल, उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम
जखोल, मोरी।
2- रमिशी देवी पत्नी रामलाल, उम्र लगभग 29 वर्ष, ग्राम
डाटमीर, मोरी।
05- वाहन चालक नाम पता नामालूम जो सामान्य सुरक्षित
होना बताया गया हैं।

शेयर करें !
posted on : November 8, 2020 3:28 am
error: Content is protected !!