उत्तराखंड से बड़ी खबर : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफा, ये मानी जा रही वजह

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। ABP न्यूज के अनुसार बेबी रानी मौर्य सक्रिय राजनिति में आना चाहती हैं। इसके चलते उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। इस अवधि में वह राज्य में महिलाओं के हितों को लेकर खासी मुखर रही हैं। महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उन्हें सस्ते ऋण दिलाने के लिए भी उन्होंने प्रयास किए।

कोरोना संकट काल में राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन तक राहत सामग्री व आक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले दिनों उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी भी मीडिया को दी थी। तब से ही अटकलें लगाई जा रही थी।

शेयर करें !
posted on : September 8, 2021 12:31 pm
error: Content is protected !!