उत्तराखंड : चाकू उठाया और कर दिया ऐसा खौफनाक कारनामा, सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी!

बागेश्वर: हर दिन ऐसी कई खबरें सामने आती हैं, जो आपको चौंका देती हैं। ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक कारनामा बागेश्वर के 45 व्यक्ति ने कर दिया, जिसके बारे में सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी।

बागेश्वर के काफलीगैर तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफलीगैर तहसील के भटखोला गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि उस व्यक्ति ने खुद को पांच दिनों से कमरे में बंद कर रखा था। शनिवार को उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भाग के उसके कमरे में गए।

लोगों ने कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उस व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था। जिसकी वजह से उसका काफी अधिक खून बह चुका था। मौके पर मौजूद लोग तत्काल उस व्यक्ति को जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।

डॉक्टर लता बोरा ने बताया कि इमरजेंसी में व्यक्ति को भर्ती किया गया। डॉक्टर उसके उपचार में जुटे हुए है। डॉक्टर बोरा ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। अपना प्राइवेट पार्ट काटने वाला व्यक्ति खुद को साधु बताता है।

शेयर करें !
posted on : October 15, 2023 3:17 pm
error: Content is protected !!