उत्तराखंड : शर्मनाक…पिता ने 7 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अल्मोड़ा: यहां एक पिता पर सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला राजस्व क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। मुकदमा अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है।

गुरुवार रात करीब 9 बजे उसके पति ने उसकी पिटाई की। किसी तरह उसने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। जब वापस घर लौटी तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की। महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास किया।

वह नही बचा पाई। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यब भी बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कोतवाली में किया गया।

शेयर करें !
posted on : July 16, 2021 8:55 pm
error: Content is protected !!