अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से सड़क हादसे की खबर आई है। कसार देवी के पास हुए इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार टैक्सी गहरी खाई में गिर गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में दो लोंगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों को खाई से पुलिस और स्थानीय लोगों ले रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है।
posted on : November 30, 2020 7:27 am