उत्तराखंड: विजय पाल सजवाण को मिल रहा समर्थन, लोग थाम रहे कांग्रेस का हाथ

गंगोत्री: कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। लगातार लोगों से जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस में शामिल करा रहे हैं। विजय पाल सजवाण को जिले के हर क्षेत्र से जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। लोग उनकी लोकप्रियता और उन पर भरोसा कर खुद ही कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं।

विजय पाल सजवाण ने टकनौर क्षेत्र के बड़े गांव गोरशाली, भटवाड़ी, मल्ला में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों को उनको अपार जनसमर्थन मिला। सैकड़ों लोगों ने उनके समर्थन में पार्टी की सदस्ता ली। वहीं, दूसरी ओर भटवाड़ी विकासखंड के नटीण गांव के ग्राम प्रधान महेंद्र पोखरियाल लगभग 42 ग्राम प्रधानों के समर्थन से प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बनाये गए।

उन्होंने दावा किया कि उनके साथ विकासखंड के 42 ग्राम प्रधानों का समर्थन है और जल्द वो आम बैठक कर इसकी विधिवत घोषणा करने वाले है। उन्होंने वर्तमान कार्यकारिणी पर भी सवाल खड़े कर कहा कि उनके पास प्रधानों का समर्थन नही है, जिस कारण वो अल्पमत में है। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने पर यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वो विधिवत चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते है।

इस दौरान उन्होंने अपने तमाम ग्राम प्रधानों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को समर्थन देने का भी एलान किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मल्ला शैला देवी, प्रधान कुज्जन महेश पंवार, प्रधान सारी रामचंद्र थनवान, पोखरी प्रधान प्रेमलता नेगी, प्रधान रैथल सुशीला राणा, प्रधान कुरोली रंजीता पंवार, प्रधान अगोडा मुकेश प्रधान मौजूद रहे।

शेयर करें !
posted on : January 31, 2022 4:57 pm
error: Content is protected !!