उत्तराखंड: रवांई घाटी को CM धामी की सौगात, मंत्री से बोले नेता, ये संगठन का कार्यक्रम

नौगांव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवांई घाटी की सालों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। नौगांव में सालों से मंडी निर्माण की मांग चल रही थी, जिसके लिए लोगों ने कई बार आंदोलन भी किया। सामाजिक संगठनों भी लगातार अपनी मांग को सरकारों के सामने उठाते रहे। इस मांग को आज सीएम धामी ने पूरा कर दिया है।

किसानों को मिलेगा लाभ
सीएम धामी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों और बागवनी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अहम निर्णय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रवांई घाटी के लोगों को मंडी का बड़ा लाभ होगा। लोगों के उत्पादों को स्थानीय स्तर पर ही अच्छे दाम मिल सकेंगे। लोगों को देहरादून और दूसरी मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा।

किसानों के लिए बहुत अच्छे काम किए
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। तीन कृषि कानूनों के जरिए किसानों की स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया हैं। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने जितनी भी योजनाएं लाई, सभी गरीबों को केंद्र में रखकर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य राज्य के हर नागरिक की सेवा करना है। मेरा लक्ष्य राज्य के लोगों की खुशी है।

दीपावली से पहले तोहफा
आंगनबाड़ी बहनों को लेकर सीएम धामी ने कहा कि दीपावली से पहले उनको बड़ा ताहफा देने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए किया है। आशा बहनों के लिए भी अहम फैसले लिए। गोल्डन कार्ड की खामियों को भी दूर किया।

निशुल्क भूमि की घोषणा
रवांई-जौनपुर जनकल्याण समिति के लिए जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर सीएम धामी ने देहरादून में नगर निगम से निशुल्क भूमि देने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कई मोटर मार्गों के सुधारीकरण और पुलों के निर्माण का भी ऐलान किया। साथ ही नगांणगांव में उद्यान केंद्र खोलने का भी ऐलान किया है।

कृषि क्षेत्र में अग्रणी
रवांई क्षेत्र कृषि क्षेत्र में अग्रणी है। बागवानी के क्षेत्र में रवांई क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है। लोगों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नौगांव में मंडी खुलने से लोगों को देहरादून और दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे जहां लोगों का समय बचेगा। वहीं, भाड़े पर होने वाला खर्च भी कम होगा। लोगों को कम दाम पर स्थानीय स्तर पर ही सब्जियां और अन्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

सभी राशि के लोगों का स्वागत
सीएम धामी अपने संबोधन के दौरान नेताओं और प्रतिनिधियों को अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि उनको यहां से तुरंत कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जाना है। ऐसे में अगर वो सभी नेताओं के नाम लेंगे, तो समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि मेष से मीन राशि तक सभी लोगों का अभिवादन करता हूं।

ये संगठन का कार्यक्रम है
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री गणेश जोशी लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे वो असहज हो गए। दरअसल, लोग सीएम धामी का स्वागत करना चाहते थे। इसके लिए बाकायदा चांदी का मुकुट बनाया गया था। कार्यक्रम में देरी का हवाला देकर सीएम धामी को गणेश जोशी ने ही संबोधन के लिए कह दिया। इस बीच जिला मंत्री सतेंद्र राणा ने माइक संभाला और कहने लगे कि कार्यक्रम संगठन का है, स्वागत हर हाल में होगा। उन्होंने माइक संभालते हुए विधायक राजकुमार को चांदी का मुकुट पहनाने लिए मंच पर बुला लिया।

शेयर करें !
posted on : November 1, 2021 5:54 pm
error: Content is protected !!