अलर्ट : एवलांच का खतरा, Danger level-4 में है उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी Danger level-4 में रखा गया है। जिलाधिकारी ने सतर्कता के निर्देश दिए हैं।

1- दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्र में गिर रही बर्फ/हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे।

2- हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में यात्रियों/ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें यात्रियों/वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये।

3-राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें।

4-NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5-समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। अपने-अपने क्षेत्रों से वर्षा/बर्फबारी/रोड़ आदि की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।

 6-समस्त थाना/पुलिस चौकियों वर्षा/बर्फबारी को देखते मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाना सुनिश्चित करेंगे तथा मौसम सामान्य/मार्ग सुचारू होने की स्थिति पर रवाना करेंगे। पुलिस आवश्ककता अनुसार यातायात को नियमित तथा नियंत्रित भी करेंगे।

 7- समस्त थाना/चौकी SDRF/QRT टीम भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।

शेयर करें !
posted on : March 4, 2024 7:43 am
error: Content is protected !!