उत्तराखंड: सलमान खुर्शीद के घर पर इन्होंने की थी आगजनी और फायरिंग, 4 गिरफ्तार

नैनीताल: नैनीताल में कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के घर में आगजनी और फायरिंग हुई थी। इसका आरोप भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगा था। हालांकि, भाजपा ने उनके कार्यकर्ताओं की भूमिका से इंकार किया था। अब इस मामले में मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से अवैध पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई है। सभी पकड़े गए आरोपियों ने ये कुबूल किया कि उस दिन वो बवाल उन्होंने मिलकर किया था।

पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर बवालआपको बता दें कि 14 नवंबर को पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक किताब लिखी है। इस किताब को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया। किताब के विरोध का असर नैनीताल में भी दिखा। सलमान खुर्शीद उनके नैनीताल स्थित कॉटेज के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया था।

इतना ही नहीं इस दौरान उनके घर में भी आग लगा दी गई जिससे खासा नुकसान हुआ। साथ ही फायरिंग और तोड़फोड़ भी की गई। घर के केयरटेयर ने पुलिस को बताया था कि आगजनी करने वालों के हाथ में भाजपा का झंडा था और वो सांप्रदायिक नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।32 बोर की अवैध पिस्टल और खाली मैगजीन बरामददरअसल मुक्तेश्वर थाना पुलिस को रामगढ़ रोड स्थित फिश विलेज के सामने आरोपितों के दिखाई देने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष और भवाली कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और खाली मैगजीन भी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपित चंदन सिंह लोधियाल ने बताया कि वह रीठा के कुंदन सिंह चिलवाल के साथ सलमान खुर्शीद के आवास पर गए थे। आवेश में वहां फायरिंग की। आज वो वकील के पास जा रहे थे।

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नथुआखान निवासी चंदन सिंह लोधियाल पुत्र हरेंद्र सिंह, सूपी मुक्तेश्वर निवासी उमेश मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता, कृष्णा सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिह बिष्ट, राजकुमार मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : November 18, 2021 3:47 pm
error: Content is protected !!