उत्तराखंड: यमुनोत्री और पुरोला में दिलचस्प मुकाबला, युवा दिखाएंगे दम

उत्तरकाशी: भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपनी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होने के बाद उत्तरकाशी जिले की पुरोला और यमुनोत्री सीट पर अब समीकरण दिलचस्प हो गया है। पुरोला से भाजपा ने दुर्गेश्वर लाल को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने भाजपा से कांग्रेस में आए मालचंद पर दांव खेला है। यमुनोत्री में भाजपा ने फिर से केदार सिंह रावत पर ही भरोया जताया। जबकि, कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष युवा दीपक बिजल्वाण को मैदान में उतारा है।

पुरोला में दुर्गेश्वर लाल के आने से कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। दुर्गेश्वर लाल युवा हैं और क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। दूसरा यह है कि उनके साथ पार्टियों के कैडर के अलावा ऐसे लोग भी ज्यादा हैं, जो किसी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित नहीं हैं। यही बात उनको मालचंद से आगे करती है। मालचंद कमजोर प्रत्याशी कतई नहीं हैं, लेकिन उनका काम लोग पहले से जानते हैं। उनका अपना जनाधार है और लोगों के बीच खासे लोकप्रिय भी हैं। कुल मिलाकर दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

यमुनोत्री सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। यहां दीपक बिजल्वाण के आने से कांग्रेस को मजबूती मिली है। हालांकि, कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन, जिस तरह से दीपक बिजल्वाण की लोकप्रियता है, उससे कांग्रेस को इस सीट पर बड़ा फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस से दावेदारी कर रहे संजय डोभाल के समर्थक उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। अब देखना होगा कि संजय डोभल क्या कदम उठाते हैं।

अब तक के जितने भी सर्वे हुए हैं, सब में दीपक बिजल्वाण को पहले पायदान पर रखा गया है। दूसरे स्थान पर भाजपा के केदार सिंह रावत चल रहे हैं। जबकि तीसरे स्थानी पर अन्य को बहुत कम समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है। नामों के ऐलान होने के साथ ही दीपक बिजल्वाण की टीम और कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

पुरोला और यमुनोत्र सीट पर जहां एक ओर भाजपा ने दांव लगाया है। वहीं, दूसरी और यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस ने युवा चेहरे को मैदान में उतारा है। अब देखना होगा कि ये दोनों अपने-अपने दलों के लिए कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं। जानकारों की मानें तो दोनों ही युवा उम्मीदवार अनुभवी और अपने से बड़े चेहरों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

शेयर करें !
posted on : January 23, 2022 10:21 am
error: Content is protected !!